मिशन शक्ति फेज-5 डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने छात्राओं को दिलाया आत्मरक्षा का संकल्प

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी   महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा व जागरूकता को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 के तहत शनिवार को रोहनिया स्थित लिटिल फ्लावर कॉलेज में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी।

 

डीसीपी ने छात्राओं को आत्मनिर्भर और आत्मरक्षा के गुर सिखाने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं को किसी भी परिस्थिति में डरने की बजाय साहस के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने मिशन शक्ति के तहत पुलिस द्वारा चलाए जा रहे हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181 जैसी सेवाओं की जानकारी देते हुए छात्राओं को जागरूक किया कि किसी भी समस्या में तुरंत इन नंबरों पर संपर्क कर मदद ली जा सकती है।

 

कार्यक्रम में रोहनिया थाना प्रभारी राजू सिंह सहित क्षेत्र के सभी चौकी प्रभारी भी मौजूद रहे। डीसीपी ने छात्राओं को भरोसा दिलाया कि पुलिस हमेशा उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है और ऐसे आयोजनों का उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा का वातावरण बनाना है।

 

उन्होंने यह भी कहा कि मिशन शक्ति केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि यह एक सामाजिक अभियान है जिसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है।

 

छात्राओं ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आत्मरक्षा और अपने अधिकारों को लेकर सवाल-जवाब किए। कार्यक्रम के अंत में सभी ने यह संकल्प लिया कि वे न केवल खुद जागरूक रहेंगी बल्कि समाज की अन्य महिलाओं और बच्चियों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगी।

 

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 10/04/2026 को रोहनिया विधानसभा के कर्दमेश्वर मंडल के वार्ड 19 कंदवा के कर्दमेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के तहत सदस्य विधान परिषद व भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा जी ने स्वच्छता किया