चंन्दौली बबुरी
बौरी में किसानों की भारी संख्या के साथ चंद्रप्रभा एवं गड़़ई नदी के खुदाई के संदर्भ में बैठक हुई। विदित हो कि बरसात होने वाली है, ऐसे में किसानों ने यह आवाज उठाई की तत्काल खुदाई नहीं हुई तो स्थिति भयावह हो जाएगी!
इसी विषय पर किसानों से संवाद के बाद किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने जिलाधिकारी चन्दौली, जिलाधिकारी मिर्जापुर, एवं चीफ़ को किसानों द्वारा कही बात से अवगत कराया साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार के सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के कार्यालय एवं संबंधित अधिकारियों से भी वार्तालाप किया
इस मौके पर जूटे दर्जन भर गांव के सैकड़ो किसानों ने एक ही आवाज उठाई चंद्रप्रभा एवं गड़ई नदी की जल्द खुदाई हो। वर्तमान समय में दोनों नदियों की खुदाई की टेंडर आदि की प्रक्रिया पूर्णं हो चुकी है! केवल NMGC बोर्ड भारत सरकार से NOC प्राप्त करने की प्रक्रिया तेज गति से चल रही है, जैसे ही प्राप्त होगा तत्काल खुदाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।









Users Today : 58
Users This Year : 24000
Total Users : 36593
Views Today : 158
Total views : 71974