चन्दौली चहनिया
क्षेत्र के अंतर्गत महराजगंज ग्राम सभा में शनिवार क़ो दस दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट’ का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता की शुरुआत युवा शक्ति संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने फीता काटकर किया। खेल प्रेमियों क़ो सम्बोधित करते हुए युवा शक्ति संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए।
हारने वाले को जीतने के लिए तथा जीतने वाले को जीत बरकरार रखने के लिए खेलना चाहिए। उन्होंने कहा की क्रिकेट देश में काफी लोकप्रिय खेल है और लगभग हर घर में इसके प्रेमी मिल जायेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। अच्छा खिलाड़ी छोटे गांवों से ही निकल कर देश का नाम रोशन कर सकता है।
ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच बरियां और दियाँ की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें दियाँ की टीम ने जीत दर्ज की।

10-10 ओवरों के इस रोमांचक मुकाबले में बरियां ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने सधी हुई बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में विपक्षी टीम, के सामने 111 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दियाँ की टीम ने आक्रामक रुख अपनाया।
दियाँ के बल्लेबाजों ने सूझबूझ और तेजी से रन बटोरते हुए मात्र 10ओवरों में ही 4 विकेट खोकर मैच जीत लिया। दियाँ इस जीत के नायक रहे, जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से मैच का रुख पलट दिया। उनके उत्कृष्ट खेल के लिए पुरस्कारों से हौंसला बढ़ाया गया। टूर्नामेंट के शुभारंभ पर स्थानीय खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखने को मिला।
इस मौके पर मुख्य रूप से अभय यादव पीके, विकास यादव,निलेश यादव,प्रदुम्न यादव,अमित यादव,अंशु यादव,गौतम यादव,सर्वजीत यादव,अखिलेश,विजय यादव सोनू इत्यादि ग्रामीण उपस्थित रहे।











Users Today : 26
Users This Year : 23817
Total Users : 36410
Views Today : 34
Total views : 71531