वाराणसी।
कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर रेल यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बने अवैध ठेला, खोमचा और वेंडरों के खिलाफ शनिवार को नगर निगम ने बड़ा अभियान चलाया। प्रवेश द्वार पर अनाधिकृत रूप से जमे ठेला-खोमचे वालों को हटाया गया, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई।
नगर निगम के तहसीलदार शेषनाथ यादव के नेतृत्व में कैंट स्टेशन से लेकर रोडवेज क्षेत्र तक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी की टीम भी मौके पर मौजूद रही।
प्रवर्तन दल ने विजया नगरम मार्केट में भी कार्रवाई करते हुए अवैध वेंडरों को हटाया। कई दुकानदारों ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अतिक्रमण हटवा दिया।
नगर निगम अधिकारियों ने साफ कहा कि कैंट स्टेशन के आसपास अवैध कब्जे यात्रियों की आवाजाही में बड़ी बाधा बन रहे थे। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।









Users Today : 0
Users This Year : 24080
Total Users : 36673
Views Today :
Total views : 72083