चन्दौली अलीनगर
ज्योति कान्वेंट स्कूल द्वारा आयोजित प्रथम ज्योति कान्वेंट अंतर स्कूली अंडर 13 क्रिकेट टूर्नामेंट टी ट्वेंटी में आज बीपी स्कूल दुल्हीपुर में यंग स्टार बक्सर ने शारदा मोहन एकेडमी को आसानी से 62 रन से पराजित किया टॉस जीत पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बक्सर बिहार ने पूरे निर्धारित ओवर में सात विकेट पे 161 रन बनाए

जिसमें प्रिंस ने 48 तपस्या ने 31 चीकू ने 20 सचिन ने 23 का स्कोर किया शारदा मोहन की तरफ से आदित्य ने दो उजमा और उमंग ने एक एक विकेट लिया जवाब में शुरू के चार ओवर में शारदा मोहन ने रज्जाक और अदिति के तेज 41 रन के सहारे तेज शुरूआत की मगर बाद के बल्लेबाज गैर जिम्मेदार शॉट लगा के विकेट गंवाते रहे
जिससे टीम 17 ओवर में ही 99 रन पे ऑल आउट हो गई श्रीमान अतिरिक्त ने सबसे बड़ा योगदान 38 रन का दिया बक्सर की तरफ से वेदांत आदित्य और उत्कर्ष ने तीन तीन विकेट लिया प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार आदित्य को पूर्व क्रिकेटर रिजवान खान ने दिया मैच रेफरी मुकेश पटेल थे जबकि अंपायर इमामुद्दीन और हुसैन सर थे सेमी फाइनल मैच सोमवार 11 मई से लगातार खेले जाएंगे
जिसमें पहला सेमी फाइनल मैच टारगेट एकेडमी मुगलसराय और यंग स्टार बक्सर के बीच जबकि दूसरा सेमी फाइनल मैच दृष्टि एकेडमी बनारस और ग्रीन गैलेक्सी जौनपुर के बीच होगा
रिपोर्ट – अलीम हाशमी









Users Today : 20
Users This Year : 23716
Total Users : 36309
Views Today : 87
Total views : 71353