काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के के. एन. उडुप्पा सभागार में 9 मई को महाराणा प्रताप जयंती पर “महाराणा की शौर्यगाथा” कार्यक्रम का आयोजन

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी।

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के के. एन. उडप्पा सभागार में 9 मई को महाराणा प्रताप जी की जन्मजयंती के अवसर पर “महाराणा की शौर्यगाथा” कार्यक्रम का आयोजन छात्र नेता विवेक सिंह अभिषेक एवं अन्य छात्रों द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम के संदर्भ में मधुबन पार्क में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विवेक सिंह अभिषेक ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 9 मई को शाम 3 बजे से होगी। कार्यक्रम में महाराणा प्रताप जी के साथ युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आदिवासी समाज के वीरों का विशेष रूप से सम्मान किया जाएगा। साथ ही भव्य झांकी भी निकाली जाएगी।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन युवाओं को महाराणा प्रताप जी के शौर्य, स्वाभिमान एवं राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विनीत सिंह उपस्थित रहेंगे। वहीं मुख्य वक्ता के रूप में चेतन आनंद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसके अतिरिक्त विशिष्ट अतिथि के रूप में धनंजय कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, सतेंद्र बारी एवं डॉ. एस. एन. शंखवार मौजूद रहेंगे।आयोजकों ने सभी छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

 

रिपोर्ट धनेश्वर साहनी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई