सकलडीहा,
प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेशभर के एक लाख 43 हजार शिक्षा मित्रों को बढ़े हुए मानदेय शिक्षा मित्रों को सम्मान पूर्वक दिया गया है। जिसमें जिले के 1424 शिक्षा मित्रों को इसका लाभ मिला है। गुरूवार को शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष इन्द्रजीत यादव अजीत के नेतृत्व में शिक्षा मित्रों ने उनके आवास तेन्दुईपुर में पहुंचकर मिठाई खिलाकर और अंगवस्त्र और मालाफूल से सम्मानित किया।
इस दौरान शिक्षा मित्रों कैबिनेट मंत्री के मुख्यमंत्री से मिलकर किये गये प्रयास का सराहना किया।
जिलाध्यक्ष ने कहाँ की शिक्षामित्रों की दयनीय दिशा के बारे में ज़ब मुख्यमंत्री जी से बात करने में सब हिचकिचाते थे तब कैबिनेट मंत्री ने हम लोगों की सुरक्षा स्थायित्व व सम्मानजनक सेवा के लिए मुख्यमंत्री से मिलकर निवारण करने का अनुरोध किया था ।
जिस पर मुख्यमंत्री ने निवारण करने का वादा किया था । मानदेय वृद्धि के साथ कैशलेस चिकित्सकी सुविधा और मूल विद्यालयों में स्थानांतरण की सुभारंभ होने पर प्रदेश सरकार का आभार जताया। सैकड़ों की संख्या में शिक्षामित्रों ने मंत्री को अंगवस्त्रम व मुँह मीठा करा कर धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर मंत्री ने सभी शिक्षामित्रों से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने की अपील किया।
इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष इन्द्रजीत यादव अजीत, महामंत्री राजेश सिंह, धर्मेन्द्र पाण्डेय, सियाराम राय,रामकरन, जयप्रकाश,ओमप्रकाश,संध्या पाठक, कंचलता, बेबी कुमारी, पिंकी सिंह रवि कुमार, जसवंत आशुतोष पाण्डेय, बृजेश पाण्डेय, चेखुर यादव, आलोक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में शिक्षामित्र उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 17
Users This Year : 17907
Total Users : 30500
Views Today : 18
Total views : 60475