रोमांच की पराकाष्ठा पार वाले मुकाबले में मैच जीता जौनपुर तो दिल जीता।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली पड़ाव

ज्योति कान्वेंट स्कूल अलीनगर मुगलसराय द्वारा आयोजित प्रथम ज्योति कान्वेंट अंतर स्कूली अंडर 13 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज ग्रीन गैलेक्सी जौनपुर ने मिर्जापुर मास्टर एकेडमी को रोमांचक संघर्षपूर्ण नजदीकी मुकाबले में मात्र 12 रन से पराजित करके अंतिम चार में प्रवेश किया बीपी स्कूल दुल्हीपुर में टॉस जीत पहले बल्लेबाज़ी करते हुए जौनपुर टीम ने पूरे बीस ओवर खेल के 200 का स्कोर किया

जिसमें टीम के सात विकेट गिरे टीम की तरफ से फ़िरदोष शाह ने 85 रन पांच छक्के और सात बाउंड्री की मदद से बनाए जबकि अनुज ने 32 रन और अंश यादव ने नाबाद 22 रन बनाए मिर्जापुर की तरफ से राज ने तीन विकेट और भरत ने दो विकेट लिया

जवाब में पावर प्ले में ही मिर्जापुर ने 6 ओवर में एक विकेट पे 72 रन बना के मैच में अपनी पकड़ बना लिया था मगर अंतिम ओवरों में जौनपुर के गेंदबाजों ने अच्छी बाइकिंग करके मुकाबला अपनी तरफ कर लिया आवेश खान दो विकेट अंश यादव तीन विकेट लिए जबकि आदर्श ने भी दो विकेट लिया मिर्जापुर बीस ओवर में नौ विकेट पे 188 रन ही

बन सकी प्लेयर ऑफ द मैच मिर्जापुर के रंजीत को दिया गया फाइटर ऑफ द मैच फिरदौस शाह को चुना गया रणजीत ने 14 बाउंड्री और पांच लंबे चक्के लगाए दर्शकों रणजीत की बल्लेबाज़ी से मंतमुध हो गए बीच बीच में कुछ दर्शक जाके हाथ मिलाते नजर आए

अगले मुकाबले में दृष्टि एकेडमी बनारस और पीसीए रामनगर के बीच होगा मैच रेफरी संदीप पटेल और अंपायर शिवम् और हरदीप थे

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

उपखनिज का परिवहन करने में अनियमितता पाये जाने पर 45 वाहनों पर आनलाईन चालान कर 19.36 लाख वसूल कर 32 वाहनों को सम्बन्धित थानों उपखनिज का परिवहन करने में अनियमितता पाये जाने पर 45 वाहनों पर आनलाईन चालान कर 19.36 लाख वसूल कर मौके पर जमा कराया गया तथा 32 वाहनों को सम्बन्धित थानों की अभिरक्षा में दिया गया अभिरक्षा में