सकलडीहा अलीनगर की ओर से गिट्टी लादकर हाइवा ट्रेलर ट्रक चहनिया की ओर जा रही थी। सकलडीहा तिराहे पर गाड़ी मुड़ाते समय ट्रक की चक्का से बाइक सवार को धक्का लगने से पीछे बैठी 35 वर्षीय विवाहिता पहिये की नीचे आ गयी।
जिससे मौके पर ही विवाहिता की दर्दनाक मौत होगयी। वही बाइक चला रहा भाई बाल बाल बच गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया।
वही ग्रामीणों ने परिजनों को मुआवजा और नौकरी दिलाये जाने की मांग को लेकर सकलडीहा अलीनगर तिराहे पर मार्ग जाम कर दिया। एसडीएम कुंदन राज कपूर ने परिजनों को हर संभव सहयोग दिलाये जाने का भरोशा देते हुए चक्का जाम समाप्त कराया। घटना को लेकर कई थाने की पुलिस प्रशासन मौके पर भारी संख्या में मौजूद रही।
तेन्दुईपुर गांव निवासी धर्मराज चौहान की बेटी रवि कुमारी की शादी बर्थरा विकाश चौहान से हुई है। इसके दो पुत्र विनाक और कार्तिकेय है। तेन्दुईपुर गांव के प्रधान विजय चौहान के घर शादी समारोह का आयोजन चल रहा था। रबि कुमारी शादी समारोह कार्यक्रम में अपने ससुराल से माइका आयी हुई थी।
दोपहर में अपने भाई साजन चौहान के साथ बाइक से सकलडीहा मार्केट में कपड़ा खरीदने के लिये गयी थी। वापस लौटते समय अलीनगर की ओर से गिट्टी लदी हाइवा ट्रेलर ट्रक की चक्के बाइक के हैंडिल में धक्का लगने से पीछे बैठी बहन पहिये के नीचे चले जाने से दर्दनाक मौत होगयी।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 4
Users This Year : 23795
Total Users : 36388
Views Today : 4
Total views : 71501