चन्दौली बबुरी
पुलिस ने लूट और मारपीट के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को बबुरी कस्बे की सब्जी मंडी के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, थाना चकिया क्षेत्र के ग्राम वुढवल निवासी निलदास पुत्र गौतम दास ने थाना बबुरी में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि रतनदीप वर्मा सहित चार लोगों ने पैसे के लेन-देन के विवाद को लेकर उसे रात करीब 10 बजे अशोक इंटर कॉलेज के पीछे कोनिया बाग तालाब के पास बुलाया।
वहां आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की और जबरदस्ती उसके मोबाइल से 23,500 रुपये ट्रांसफर करा लिए। साथ ही उसकी अंगूठी और मोटरसाइकिल भी छीनकर फरार हो गए।
पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना बबुरी में मु0अ0सं0 67/2025 के तहत धारा 309(6), 352, 117(2) और 115(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मामले के वांछित आरोपी अभिषेक वर्मा पुत्र मनोज निवासी ग्राम बबुरी, थाना बबुरी, जनपद चन्दौली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पैसे के विवाद में मारपीट और लूट की घटना को अंजाम दिया था।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक विभूति नारायण राय सहित थाना बबुरी पुलिस टीम शामिल रही।










Users Today : 4
Users This Year : 23795
Total Users : 36388
Views Today : 4
Total views : 71501