रोहनिया
स्थानीय थाना क्षेत्र के हरदतपुर गांव स्थित पटेल बस्ती में सोमवार को सुबह जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान लालधर पटेल उर्फ अखड़ी उम्र 45 वर्ष की मौत हो गयी।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची रोहनिया पुलिस ने उक्त मृतक की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा तथा मिले तहरीर के आधार पर दूसरे पक्ष के हमलावर आरोपी लक्ष्मी नारायण तथा उनके बेटे आशीष पटेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लालधर पटेल अपने मवेशी बांधने वाले जगह की ईट उखाड़कर ठीक कर रहे थे कि पड़ोसी लक्ष्मी नारायण के मवेशी भी सटे बाधे जाते है जिसका वह विरोध करने लगे।
इसी को लेकर दोनो पक्षो मे कहासुनी होने लगा और मारपीट शुरू हो गया जिससे लालधर पटेल घायल हो गये कुछ देर बाद इनकी तबीयत बिगड़ी तो परिवार के लोग निजी अस्पताल ले गये जहा पर इलाज के दौरान मौत हो गयी।
सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा। मृतक दो भाइयो मे बड़ा था तीन बेटे है और खेती करते थे घटना की सूचना मिलते ही पत्नी मंजू देवी सहित परिजनो का रो रोकर बुरा हाल था। दोनो पक्षो की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।











Users Today : 49
Users This Year : 17490
Total Users : 30083
Views Today : 154
Total views : 59672