धार के तिरला बायपास पर बुधवार रात एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें देर रात तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है थी। वहीं, गुरुवार सुबह मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।
जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह दर्दनाक दुर्घटना चिकलिया स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हुई, जब मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन में क्षमता से अधिक करीब 40 से 45 मजदूर सवार थे। वाहन के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।











Users Today : 128
Users This Year : 23919
Total Users : 36512
Views Today : 283
Total views : 71780