मिर्जापुर
मिर्जापुर केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल का जन्मदिन मिर्जापुर के विंध्याचल स्थित मातृ-पितृ सदन वृद्धाश्रम में मनाया गया।
इस अवसर पर अपना दल (एस) के नेताओं ने बुजुर्गों के साथ मिलकर उत्सव मनाया। महिलाओं को साड़ियां और बुजुर्गों को अंगवस्त्र वितरित कर आशीर्वाद लिया गया।पार्टी नेताओं ने केंद्रीय मंत्री के लिए बुजुर्गों के आशीर्वाद की कामना की।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने भी वृद्धजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गेश पटेल ने कहा कि इन माता-पिता के बीच आकर जो सुकून मिला, वह किसी भी उत्सव से बड़ा है।
उन्होंने बताया कि इन सबके आशीर्वाद से ही अनुप्रिया पटेल लगातार तीसरी बार संसद पहुंची हैं और उनकी प्रेरणा से ही उन्हें यहां आने का अवसर मिला। जिला समाज कल्याण अधिकारी रामविलास यादव ने जानकारी दी कि इस वृद्धाश्रम में 150 लोगों के रहने की व्यवस्था है।
उन्होंने केंद्रीय मंत्री का जन्मदिन वृद्धाश्रम में मनाए जाने को प्रेरणादायक बताया। इस दौरान वृद्धाश्रम में मौजूद वृद्धजनों ने भजन के माध्यम से केंद्रीय मंत्री को आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव रामबृक्ष बिंद, युवा जिला महासचिव हर्षित सिंह पटेल, लव द्विवेदी, विशंभर पाण्डेय, वृद्धाश्रम के मैनेजर चंद्र पाल विभाग, शिवानी मिश्रा, राजेश चौधरी और रियाज अहमद सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।











Users Today : 48
Users This Year : 17489
Total Users : 30082
Views Today : 153
Total views : 59671