रोहनिया।
स्थानीय थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में अंडा कार्टून बनाने वाली फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से लाखों का सामान जल कर नष्ट हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने पानी की बौछार कर आग बुझाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फैक्ट्री मालिक वीरेंद्र सिंह पुत्र मुन्ना सिंह निवासी भरतीपुर रामपुर थाना बड़ागांव उनकी फैक्ट्री जगतपुर गांव में अंडा की कार्टून बनाने वाली की फैक्ट्री है फैक्ट्री के केयर टेकर पवन कुमार ने बताया कि मंगलवार को सुबह 5 बजे के आसपास आग की लपटे उठने लगी
जिसकी सूचना 112 पुलिस कंट्रोल के साथ-साथ फायर ब्रिगेड को मैंने दी। कुछ देर बाद मौके पर दो दमकल की गाड़ियां आकर आग बुझाने का कार्य किया। इसके पहले अगल-बगल के ग्रामीणों ने अपनी समरसेबल की पाइप लाइन के माध्यम से आग पर काफी नियंत्रण पा लिया था। केयरटेकर ने बताया अनुमानित कीमत लाखों की क्षति हुई है।









Users Today : 1
Users This Year : 24081
Total Users : 36674
Views Today : 1
Total views : 72084