रोहनिया विधायक ने केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के जन्म दिवस को सामाजिक न्याय संकल्प दिवस के रूप में मनाया

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

रोहनिया।

अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के जन्मदिन को पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने सामाजिक न्याय संकल्प दिवस के रूप में मनाया।

रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के कनेरी, मोहन सराय स्थित अपना दल एस के जिला कार्यालय पर मंगलवार को रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने पार्टी के जिला व विधानसभा स्तरीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना किया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कार्यालय परिसर में आम, नीम व पीपल के पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि अनुप्रिया पटेल जी का जीवन सामाजिक न्याय और जनसेवा को समर्पित है। उनके जन्मदिन पर पौधारोपण कर हम पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कहा “बहन अनुप्रिया पटेल ने पिछड़ों, दलितों और वंचितों की आवाज को हमेशा मजबूती से उठाया है। उनके नेतृत्व में अपना दल एस लगातार मजबूत हो रहा है। हम सब उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पित हैं।कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण हुआ।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजेंद्र पटेल जिला अध्यक्ष, उमेश पटेल प्रदेश महासचिव ,डॉ महेंद्र पटेल प्रदेश सचिव , सियाराम पटेल प्रदेश सचिव , इंद्रजीत पटेल प्रदेश सचिव , मानस सिंह जिला अध्यक्ष युवा मंच ,ड़ा नरेंद्र पटेल क्षेत्रीय अध्यक्ष, बसंत लाल पटेल विधानसभा अध्यक्ष, ओम प्रकाश सिंह,अमित प्रधान इत्यादि लोग उपस्थित है।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई