चन्दौली डीडीयू नगर
प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार को रात्रि एसडीएम अनुपम मिश्रा क्षेत्राधिकारी (सीओ) अरुण कुमार सिंह और के नेतृत्व में नगर पालिका तथा पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने सड़कों पर व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया।
इस निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सड़क और फुटपाथ पर हुए अतिक्रमण को तुरंत हटाने के निर्देश दिए। प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय-सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाने पर बुलडोजर चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। हालांकि, फुटपाथ और पटरी निर्माण में अतिक्रमण एक बड़ी बाधा बन रहा है। इसी समस्या को देखते हुए यह संयुक्त अभियान चलाया गया है। लोगों को लाउडस्पीकर के माध्यम से जागरूक किया गया और घर-घर जाकर भी सूचना दी गई।
प्रशासन की इस सख्ती के बाद क्षेत्र में हलचल देखी गई। कई दुकानदार और स्थानीय लोग स्वयं अपना अतिक्रमण हटाने में जुट गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि अतिक्रमण मुक्त सड़कें बनने से यातायात सुगम होगा और आम जनता को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

इस अभियान के दौरान नगर पालिका के ईओ राजीव मोहन सक्सेना, पीडब्ल्यूडी अधिकारी और मुगलसराय प्रभारी विजय प्रताप सिंह सहित कई अन्य कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी









Users Today : 63
Users This Year : 12581
Total Users : 25174
Views Today : 175
Total views : 49835