गोरखपुर में गुरुवार को सीएम योगी ने जनता को सिटी फॉरेस्ट की सौगात दी। यहां भ्रमण के दौरान सीएम वहां बने शेर के पुतले के पास रुक गए, फिर क्या था हमेशा की तरह सांसद रविकिशन सुर्खियों में बने रहने का मौका नहीं छोड़े। सांसद ने सीएम से शेर के साथ फोटो लेने का आग्रह किए, और मौका देखते ही ताबड़तोड़ फोटो क्लिक करने लगे। सीएम ने भी शेर के पुतले के पेट और चेहरे पर हाथ रखकर पोज दिए।
पांच करोड़ की लागत से 40 एकड़ में बना इको पार्क
इससे पहले सीएम योगी ने राप्ती ईको पार्क का उद्घाटन किया। ई-कार्ट से पार्क का निरीक्षण किया। राप्ती ईको पार्क को करीब 5 करोड़ रुपए की लागत से 40 एकड़ में बनाया गया है। पहले यहां पर कूड़े का बड़ा ढेर हुआ करता था। पार्क में लोगों के लिए वॉकिंग ट्रैक और फुटपाथ बनाए गए हैं। पुराने टायर जैसे कबाड़ से जानवरों के पुतले बनाए गए हैं। बुजुर्गों और युवाओं के लिए योग और ध्यान के लिए तो बच्चों के लिए किड्स जोन भी तैयार किया गया है।

गोरखपुर के दक्षिणी छोर का पिकनिक स्पॉट
सीएम ने 1055 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि कुछ करने की इच्छाशक्ति हो तो बहुत कुछ परिवर्तन लाया जा सकता है। इससे पहले लखनऊ, वाराणसी की तरफ से प्रवेश करते हुए सबसे पहले कचरा ही दिखता था जो कि शहर की छवि भी खराब करता था। गोरखपुर की मंडी है।
उसके बाद यह कचरा आकर एकला बंधे पर गिरने लगा था। गंदगी के साथ हवा में बदबू और जमीन में जहर हो गया था। इसकी वजह से नीचे गंदगी होती थी और एनजीटी जुर्माना लगाता था। इससे भूजल भी प्रभावित होता था। आज यहां एक आधुनिक पार्क बन गया है। यह केवल पार्क नहीं पिकनिक स्पॉट बन गया है। यहां लोग परिवार के साथ बैठ सकते थे। यह बदलाव गोरखपुर में हर तरफ देखने को मिल रहा है।











Users Today : 62
Users This Year : 17375
Total Users : 29968
Views Today : 153
Total views : 59433