मथुरा जनपद के जैंत में अक्षय तृतीया के पावन उपलक्ष्य में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर राल के समस्त ब्राह्मण जन समुदाय के द्वारा वयो वृद्ध विप्र पंडित लक्ष्मी नारायण चतुर्वेदी की अध्यक्षता में परशुराम जी की मूर्ति का पूजन, भजन एवं वृहद संगोष्ठी का आयोजन सम्पन्न हुआ। जिसमें आसपास के सभी ग्रामों के विप्र बंधुओ ने सहभागिता की।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं मथुरा-वृंदावन के विधायक पंडित श्रीकांत शर्मा ने कहा कि आज का समय समस्त ब्राह्मणों के लिए संकल्प का दिवस है। ब्राह्मण ही देश की दिशा और दशा सुधारने में सदैव से सक्षम रहा है।आज ब्राह्मणों को अपनी शक्ति पहचानी होगी और अपने बच्चों में संस्कार डालने होंगे।
विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक राजकुमार रावत ने कहा के भगवान परशुराम जन-जन के आराध्य हैं। उनका संदेश हमें शास्त्र और शस्त्र दोनों की शिक्षा देता है। उन्होंने समाज में कुरीतियों को समाप्त करने के लिए कई बार अपने फरशे का प्रयोग करके अत्याचारियों का दमन किया।

प्रमुख समाजसेवी देवेंद्र शर्मा ने कहा कि राल में मुख्य मार्ग और चौराहे का नामकरण भगवान परशुराम के नाम पर किया जाए, जिसके लिए ग्राम ग्राम सभा की खुली बैठक में प्रस्ताव पारित करवा जाए और प्रत्येक घर में भगवान परशुराम जी की पूजा की जाए।
विशिष्ट अतिथि महानगर मथुरा के पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता चेतन स्वरूप पाराशर, मथुरा ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष पन्नालाल गौतम, नगर पालिका परिषद वृंदावन के पूर्व अध्यक्ष मुकेश गौतम ने भगवान परशुराम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ब्राह्मण ही आने वाले चुनाव में देश की दिशा बदलेंगे।
इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों का पगड़ी पहनाकर, माला, पटका एवं भगवान परशुराम की छवि भेंट करके स्वागत किया। कार्यक्रम में भदाल, जुल्हेंदी, मघेरा, अल्लेहपुर, छरौरा, तोष, बढौता आदि आसपास के ग्रामीण जनों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम का संचालन मुकेश शर्मा ने किया। राल में प्रथम बार हुए परशुराम जयंती पर युवा विप्र पं पुनीत पुजारी ने भगवान परशुराम की मूर्ति का निर्माण किया। जिसे अतिथिगणों द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पंडित सिद्ध लाल शर्मा, पंडित उत्तम गौतम, पंडित वीरेंद्र गौतम शास्त्री, सुभाष गौतम, नारायण शर्मा, नरेंद्र शर्मा, मोहित शर्मा, महावीर प्रसाद, प्रमोद शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, तेज प्रकाश शर्मा, नगेंद्र शर्मा, मोंटी शर्मा, लोकेश शर्मा, योगेश शर्मा, जैकी चतुर्वेदी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : अंजली यादव









Users Today : 81
Users This Year : 24023
Total Users : 36616
Views Today : 190
Total views : 72006