राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित IG रतनलाल डांगी को गंभीर आरोपों के चलते राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से निलंबित

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित IG रतनलाल डांगी को गंभीर आरोपों के चलते राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspend) कर दिया है।

​क्या है पूरा मामला? 📍

आईजी रतनलाल डांगी पर एक सब-इंस्पेक्टर (SI) की पत्नी ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का दावा है कि: 👇

♦​आईजी डांगी ने उनका यौन उत्पीड़न किया।
♦​दरोगा (पति) को सस्पेंड करने की धमकी देकर महिला को न्यूड वीडियो कॉल करने के लिए मजबूर किया गया।
♦​सोशल मीडिया पर आईजी के कई कथित आपत्तिजनक वीडियो और न्यूड वीडियो कॉल्स के स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं।

​गृहमंत्री की सख्त कार्रवाई 🛡️

​मामले की गंभीरता और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे साक्ष्यों को देखते हुए छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ने कड़ा रुख अपनाया है। अनुशासनहीनता और पद के दुरुपयोग को बर्दाश्त न करते हुए, रायपुर आईजी रतनलाल डांगी को तुरंत सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

 

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।