महाराष्ट्र में नई ऊर्जा का संचार दशरथ पटेल बने प्रदेश अध्यक्ष

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जौनपुर/वाराणसी समाज सेवा के क्षेत्र में तेजी से अपनी पहचान बना रही। मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए संगठन को एक नई दिशा और मजबूती प्रदान की है। वाराणसी जनपद के रोहनिया स्थित जिला कार्यालय में एक गरिमामय समारोह के दौरान एसके कम्प्यूटर सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक दशरथ पटेल को महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया।

यह नियुक्ति ट्रस्ट के संस्थापक सुरेश कुमार शर्मा, राष्ट्रीय एवं प्रदेश कमेटी की सहमति तथा वाराणसी जिलाध्यक्ष अमर शर्मा उर्फ कप्तान के नेतृत्व एवं संतुष्टि के आधार पर की गई। समारोह के दौरान दशरथ पटेल पत्नी सीता पटेल को माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे पूरा वातावरण उत्साह और गर्व से भर उठा।

जैसे ही इस नियुक्ति की सूचना फैली, लोगों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। यह सिर्फ एक पद की घोषणा नहीं, बल्कि समाज सेवा के एक बड़े संकल्प का विस्तार है। जो अब महाराष्ट्र तक अपनी मजबूत पहुंच बना चुका है।

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों में जिलाध्यक्ष अमर शर्मा उर्फ कप्तान, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष डॉ. अखिलेश शर्मा, जिला महामंत्री सोनी शर्मा, जिला सचिव आशा देवी, शिव शंकर गेस्ट हाउस के प्रबंधक सुभाष पटेल,जिला कार्यकारिणी सदस्य ध्रुव शर्मा, शौर्य शर्मा, रीता पटेल, अविनाश पटेल, कौशल्या देवी, अंश शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सेवा, समर्पण और संगठन का अद्भुत संगम

मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट लगातार गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के लिए कार्य करते हुए समाज में एक नई उम्मीद जगा रहा है। यह ट्रस्ट केवल एक संस्था नहीं, बल्कि एक परिवार है। जहां हर सदस्य का लक्ष्य है। समाज में सकारात्मक बदलाव लाना।

अब समय है। जुड़ने का…

अगर आप भी समाज सेवा की भावना रखते हैं। और कुछ अलग और बड़ा करना चाहते हैं। तो मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट आपके लिए एक मजबूत मंच है।

आइए, इस बढ़ते कारवां का हिस्सा बनें…
आइए, सेवा को अपना धर्म बनाएं…

क्योंकि जब इरादे नेक हों, तो बदलाव निश्चित होता है।

 

रिपोर्ट – सुरेश कुमार शर्मा

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।