भोजपुर सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बीच भी अगर हौसला बुलंद हो तो सफलता जरूर कदम चूमती है। इसका जीता-जागता उदाहरण हमारे गांव की उस होनहार बेटी ने पेश किया है। जिसने बेहद गरीब परिवार से होने के बावजूद भोजपुर जिले में चौथा स्थान प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है।
इस उपलब्धि से जहां परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं पूरे गांव में गर्व और उत्साह की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों का कहना है। कि यह सफलता केवल एक छात्रा की नहीं, बल्कि पूरे गांव की मेहनत और उम्मीदों की जीत है।
इस अवसर पर एस. एन. भट्ट, राष्ट्रीय अध्यक्ष, एयर इंडिया इंजीनियर्स एसोसिएशन एवं राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग, नई दिल्ली ने छात्रा को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि “ऐसी बेटियां समाज के लिए प्रेरणा होती हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने जो मुकाम हासिल किया है। वह अन्य बच्चों के लिए एक उदाहरण है। हमें ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को हर संभव सहयोग और प्रोत्साहन देना चाहिए।”
उन्होंने आगे कहा कि यह उपलब्धि यह साबित करती है। कि प्रतिभा किसी संसाधन की मोहताज नहीं होती, बल्कि मेहनत और लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
गांव के लोगों ने भी छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सरकार और समाज से अपील की है। कि ऐसे मेधावी और जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए विशेष सहायता उपलब्ध कराई जाए।
यह सफलता निश्चित रूप से आने वाली पीढ़ियों को आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा देती रहेगी।
रिपोर्ट – सुरेश कुमार शर्मा











Users Today : 135
Users This Year : 23926
Total Users : 36519
Views Today : 292
Total views : 71789