वाराणसी।
पुलिस प्रशासन ने वरुणा ज़ोन में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अहम कदम उठाया है। डीसीपी प्रमोद कुमार ने कई चौकी प्रभारियों में बदलाव करते हुए 3 महिला उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारी सौंपी है।
इस बदलाव के बाद अब वरुणा ज़ोन में कुल 5 चौकियों की कमान महिला उपनिरीक्षकों के हाथ में होगी। पहले से ही 2 चौकियों पर महिला उपनिरीक्षक तैनात थीं।
पुलिस अधिकारियों का मानना है कि महिला अधिकारियों की तैनाती से संवेदनशील मामलों के निस्तारण में तेजी आएगी और महिलाओं से जुड़े अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण भी होगा।
यह फैसला महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जिससे पुलिसिंग में संतुलन और संवेदनशीलता दोनों बढ़ेगी।










Users Today : 18
Users This Year : 18082
Total Users : 30675
Views Today : 20
Total views : 60897