भारत की सुख समृद्धि की कामना से उतारी बड़े हनुमान जी की आरती ” प्रकृति और जीवन के प्राणतत्व हनुमान जी के संदेशों को अनुसरण करने का किया आवाह्न”
महाबली हनुमान के प्रकृति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण के संदेशों को अनुसरण करने का आवाह्न करते हुए हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर नमामि गंगे की सवयसेवी टीम ने हनुमान घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। हनुमान घाट स्थित प्राचीन बड़े हनुमान जी की आरती उतार कर भारत के लिए सुख समृद्धि की कामना की । इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घाट से पूजा सामग्री और अन्य कचरा हटाकर गंगा की स्वच्छता का संदेश दिया। घाट पर पसरी गंदगी को साफ कर ‘स्वच्छ गंगा’ का संकल्प लिया गया।
सफाई के बाद कार्यकर्ताओं ने हनुमान जी का चित्र लेकर मां गंगा की आरती उतारी, सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया और गंगा के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया। श्रद्धालुओं से पूजा के बाद सामग्री गंगा घाटों पर न डालकर, डस्टबिन में डालने की अपील की गई। जय हनुमान ज्ञान गुणसागर, जय कपिश तिहुं लोक उजागर .. रामचंद्र कृपालु भजमन एवं द्वादश ज्योतिर्लिंगों का सामूहिक पाठ करके आरोग्य भारत और गंगा निर्मलीकरण की कामना भी की गई।

नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि हनुमान जी और पर्यावरण संरक्षण का गहरा संबंध है, जो वनचर होने के कारण प्रकृति के रक्षक, वन-संरक्षक और हरियाली के प्रतीक माने जाते हैं। रामचरितमानस के अनुसार, प्रकृति के तत्वों—जल, वायु, और भूमि—का सम्मान करना चाहिए।
हनुमान जी न केवल शक्ति के प्रतीक हैं, बल्कि वे वनवासियों के रक्षक भी हैं, जो हमें प्रकृति के साथ तालमेल बिठाकर रहने का संदेश देते हैं। आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला, अभिषेक शर्मा, शुभम सिंह ,अनुज सिंह, करण सिंह, सुरेंद्र सिंह , विवेक सिंह एवं श्रद्धालु शामिल रहे ।










Users Today : 18
Users This Year : 18082
Total Users : 30675
Views Today : 20
Total views : 60897