किसान मोर्चा की बैठक संपन्न, 6 अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस की तैयारी तेज

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष यादवेंद्र दत्त द्विवेदी के कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला महामंत्री किसान मोर्चा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा नारसिंह पटेल ने की।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दुबे उपस्थित रहे। इस दौरान संगठनात्मक विषयों पर व्यापक चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। विशेष रूप से 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया और इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई।

बैठक का संचालन पूर्व जिला मीडिया प्रभारी एवं जिला कार्यसमिति सदस्य भाजपा अनूप तिवारी ने किया। वहीं, 6 अप्रैल के कार्यक्रम का संयोजक पूर्व मंडल अध्यक्ष उमाशंकर सिंह को नियुक्त किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश दुबे ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर सभी कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ “मिशन 2027” का बिगुल फूंकेंगे और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लेंगे।

बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा के पूर्व जिला मंत्री सुनील सिंह, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, जिला मंत्री अभय दुबे, मंडल अध्यक्ष रामप्रवेश यादव, पूर्व महामंत्री (चतरा) विनय श्रीवास्तव, पूर्व मंडल अध्यक्ष मधुपुर सुनील पटेल, अचल सेठ सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।