लखीसराय। मैट्रिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए निरंजन कुमार ने राज्य स्तर पर 7वां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

साथ ही उन्होंने लखीसराय जिला में प्रथम स्थान हासिल कर एक नई मिसाल कायम की है। निरंजन, के आर के उच्च विद्यालय, लखीसराय के छात्र हैं और उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय तथा पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

निरंजन कुमार के राजमिस्त्री पिता बिरजू साव ने अपने पुत्र की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए इसे कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि निरंजन शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रहा है और उसने नियमित रूप से अपने लक्ष्य की ओर मेहनत की।

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने के आर के मैदान में निरंजन कुमार को अंगवस्त्रम और पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने निरंजन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

विद्यालय के शिक्षकों ने भी निरंजन की इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि उसकी मेहनत और अनुशासन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत रही है। पूरे जिले में इस उपलब्धि को लेकर उत्साह का वातावरण है।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।