मीरजापुर
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने, अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी/बरामदगी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिए गए हैं ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में दिनांकः29.03.2026 को थाना चुनार पुलिस द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर पक्का पुल तिराहा बालूघाट के पास से एक अभियुक्त नान्हक सोनकर पुत्र स्व0मुन्नीलाल सोनकर निवासी लाल दरवाजा थाना चुनार जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया,
जिसके कब्जे से 11.50 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चुनार पर मु0अ0सं0-120/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त नान्हक सोनकर पुत्र स्व0मुन्नीलाल सोनकर निवासी लाल दरवाजा थाना चुनार जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-28 वर्ष ।
बरामदगी विवरण
11.50 ग्राम हेरोइन(अनुमानित कीमत ₹ 2.25 लाख)
पंजीकत अभियोग —
मु0अ0सं0-120/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना चुनार, मीरजापुर
आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0-123/2025 धारा 317(2),317(4) बीएनएस थाना चुनार जनपद मीरजापुर ।
2.मु0अ0सं0-74/2025 धारा 303(2),317(2) बीएनएस थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर ।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय
पक्का पुल तिराहा बालूघाट के पास से, दिनांकः29.03.2026 समय 20:40 बजे ।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
उप-निरीक्षक अखिलेश कुमार यादव चौकी प्रभारी कस्बा चुनार, थाना चुनार, मीरजापुर ।
उपनिरीक्षक रमेश कुमार, मुख्य आरक्षी धनराज यादव व राजकुमार भारती ।










Users Today : 20
Users This Year : 18084
Total Users : 30677
Views Today : 22
Total views : 60899