मुख्तार के छोटे बेटे उमर की पुलिस ने खोली हिस्ट्रीशीट, लखनऊ, मऊ, गाजीपुर और मुहम्मदाबाद में दर्ज हैं FIR

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी की मुहम्मदाबाद पुलिस ने रविवार को हिस्ट्रीशीट खोल दी है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ, मऊ, गाजीपुर और मुहम्मदाबाद में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। उमर पर सात अपराधिक मुकदमा दर्ज है। इनमें खासकर कूट रचित व धोखाधड़ी करके सार्वजनिक जमीनों को कब्जा करना व चुनाव के दौरान भड़काऊ भाषण देने जैसे मामले शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बताया कि अपराध पर अंकुश एवं अपराधियों के विरुद्ध मुहम्मदाबाद थानाध्यक्ष आरएस नागर की ओर से क्षेत्र में भ्रमण किया जा रहा था। इस दौरान पता चला कि आईएस -191 गैंग के सदस्य माफिया मुख्तार अंसारी के पुत्र उमर अंसारी के द्वारा कूट रचित व धोखाधड़ी करके सार्वजनिक जमीनों को कब्जा करना और चुनाव के दौरान भड़काऊ भाषण करने व कराने का कार्य किया जाता है।

इसके खिलाफ मुहम्मदाबाद, मऊ और लखनऊ में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आईएस -191 गैंग के सक्रिय सदस्य यूसुफपुर के दर्जी मोहल्ला निवासी उमर अंसारी के प्रत्येक गतिविधियों की निगरानी की आवश्यकता है। इसको लेकर अपराधी उमर अंसारी की हिस्ट्रीशीट खोली गई है।

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।