मिर्जामुराद।
33/11 के०वी० लालपुर विद्युत उपकेंद्र पर बिजली बिल राहत योजना 2025-26 और स्मार्ट मीटर को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपखण्ड अधिकारी ने सभी कार्मिकों को निर्देश दिया कि वे बिजली बिल राहत योजना में पंजीकृत उपभोक्ताओं से सम्पर्क करें और उन्हें अपने बकाया बिल का भुगतान करने के लिए प्रेरित करें।इसके अलावा, उपभोक्ताओं को UPPCL Smart App के बारे में जानकारी देने और उनकी समस्याओं का त्वरित निदान करने के लिए भी कहा गया।
उपखण्ड अधिकारी ने बिजली बिल राहत योजना में पंजीकृत उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अंतिम तीन दिनों में अपना पूर्ण भुगतान कर दें ताकि वे इस योजना का पूरा लाभ उठा सकें।बैठक में उपखंड अधिकारी आराजी लाइन राजेश कुमार अवर अभियंता लालपुर , अखिलेश यादव अवर अभियंता ठठरा, सुबोध कुमार सिंह अवर अभियंता बरकी-दीनदासपुर ,विनम्र पटेल उपखण्डीय लिपिक तेजप्रकाश और अन्य कार्मिक उपस्थित थे।









Users Today : 0
Users This Year : 24080
Total Users : 36673
Views Today :
Total views : 72083