अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ के पश्चात प्रसाद वितरित

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

भदोही।

वरिष्ठ कालीन निर्यातक श्याम नारायण यादव के नगर के पकरी तिराहा स्थित लकी कार्पेट के प्रतिष्ठान में अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया। रामनवमी के दिन शुक्रवार को पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रेमशंकर व्यास के सानिध्य पं.गिलधारी मिश्र आदि ने यज्ञ और हवन-पूजन संपन्न कराया। कार्यक्रम में कालीन निर्यातक श्याम नारायण यादव और उनकी पत्नी मुख्य यजमान रहे। उन्होंने पूजन विधि-विधान से संपन्न कराया।

इस दौरान शिवकुमार यादव, संतोष यादव, दीपक यादव, सचिन यादव व आदर्श यादव आदि ने यज्ञ में आहुतियां दी। वहीं भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर भव्य प्रसाद का वितरण किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया।

इस मौके पर विधायक जाहिद बेग, पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल, मो.आरिफ सिद्दिकी, दिलीप गुप्ता, कृष्णावतार त्रिपाठी राही, डॉ.एके गुप्ता, डॉ.विधु गुप्ता, डॉ.एच खां, भरत दुबे, सीताराम, अनिल गुप्ता, मंगला दुबे, सुभाष गुप्ता, रतीश श्रीवास्तव, राधेश्याम, अभिषेक गुप्ता, राजाराम आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।