चहनियाँ/चंदौली बलुआ थाना क्षेत्र के सेवढ़ी हुदहुदीपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार की दोपहर में मारपीट ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। जिसमे एक परिवार के आधा दर्जन लोग घायल हो गये । मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों को चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले आयी । जहां डॉक्टरों ने एक घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।
बताया जा रहा है कि सेवढ़ी हुदहुदीपुर गांव निवासी दो सगे भाइयों छोटन राय और मोहन राय के बीच शुक्रवार को तेरही के कार्यक्रम थी । किसी बात को लेकर गाली गलौज होने लगा तो वहीं मोहन की तरफ से लालचंद राय का बड़ा बेटा अरविंद राय, जो कि सेना में कार्यरत है । वह किसी बात को लेकर गाली-गलौज करने लगा । मौके पर मौजूद अन्य परिजनों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया और कार्यक्रम संपन्न हुआ ।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मामले के शांत होने के बावजूद, अगली सुबह अरविंद राय,उसके पिता लालचंद राय,लवकुश राय और धर्मेंद्र राय आदि ने योजनाबद्ध तरीके से हाथों में लाठी-डंडे लेकर राजेश राय के घर पर धावा बोल दिया। हमलावरों ने घर में मौजूद महिलाओं और मासूम बच्चों को भी नहीं बख्शा और उन पर टूट पड़े।
इस हमले में 24 वर्सीय गौतम राय,53 वर्सीय जवाहिर राय,60 वर्सीय छोटन राय,24 वर्सीय गौतम,27 वर्सीय संदीप राय,17 वर्सीय राधिका,32 वर्सीय लक्ष्मीना देवी घायल हो गये । चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बलुआ पुलिस सूचना दिया । पुलिस और ग्रामीणो की मदद से घायलों को उपचार के लिए चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहाँ घायलों का इलाज हुआ । डॉक्टरों ने गैतम राय को जिला अस्पताल रेफर कर दिया । बलुआ एसओ अरुण कुमार सिंह ने दोनो पक्षो को थाने ले आये ।
इस संदर्भ बलुआ एसओ अरुण कुमार सिंह का कहना है कि मुकदमा पंजीकृत कर मारने पीटने वालो के खिलाफ अग्रिम कार्यवाही कर न्यायालय भेज दिया गया है ।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 155
Users This Year : 10556
Total Users : 23149
Views Today : 267
Total views : 45506