चन्दौली सैयदराजा उप कृषि निदेशक, भीमसेन ने बताया कि दिनांक 13.03.2026 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किश्त प्रधानमंत्री सायं 05:00 बजे गुवाहाटी (असम) से प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत किसानों की 22वीं किश्त जारी किया गया। जिसमें जनपद-चन्दौली के कुल 198246 किसानों की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त कृषकों के खाते में हस्तान्तरित की गयी। जनपद स्तर पर कृषि विज्ञान केन्द्र तथा समस्त विकास खण्ड एवं समस्त ग्राम पंचायत के पंचायत भवनों पर प्रधानमंत्री के उद्बोधन का लाइव प्रसारण किया गया।

कृषि विज्ञान केन्द्र, चन्दौली के लाइव प्रसारण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सैयदराजा सुशील सिंह की उपस्थिति में आयोजन किया गया। विधायक सैयदराजा द्वारा नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग योजनान्तर्गत 05 दिवसीय कृषि सखी एवं सी०आर०पी० प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थी कुल 44 कृषि सखी एवं सी०आर०पी० को प्रमाण पत्र अपने कर कमलों द्वारा वितरित किया गया तथा प्राकृतिक खेती करने हेतु प्रेरित किया गया।

विधायक सैयदराजा सुशील सिंह द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि प्राप्त किसानों को बधाई। डा० नरेन्द्र रघुवंशी अध्यक्ष कृषि विज्ञान केन्द्र चन्दौली, डा० अमित सिंह, के०वी० के वैज्ञानिक, मानसिंह अवर अभियन्ता, अरूण कुमार यादव, विषय वस्तु विशेषज्ञ, अमित कुमार प्रजापति, विकास खण्ड धानापुर कृषि विभाग, कृषक गण रिपुसूदन पाण्डेय, ओंमकार सिंह, शारदा पाठक व अन्य प्रगतिशील कृषक तथा अन्य कृषि सखी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 5
Users This Year : 23947
Total Users : 36540
Views Today : 5
Total views : 71821