साइबर ठगी में बैंक खाते का दुरुपयोग करने वाले चार आरोपी हुए गिरफ्तार

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

गोरखपुर   साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खोराबर पुलिस ने बैंक खाते का दुरुपयोग कर धोखाधड़ी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 10 मोबाइल फोन, 2 सिम कार्ड, पासबुक, एटीएम कार्ड और एटीएम स्लीप सहित अन्य सामान बरामद किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष खोराबर सुधांशु सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना खोराबर पर दर्ज मुकदमा संख्या 90/26 धारा 318(4), 3(5) बीएनएस व 66-डी आईटी एक्ट से जुड़े मामले में कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में वंश निषाद निवासी नौसड़ थाना गीडा, शोभित गौड़ निवासी तारामंडल थाना रामगढ़ताल, शक्ति जायसवाल निवासी महादेव झारखंडी कूड़ाघाट थाना एम्स और शिवम पटवा निवासी कूड़ाघाट आवास विकास कॉलोनी थाना एम्स शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार 12 मार्च 2026 को एक महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके परिचित शक्ति जायसवाल ने अपने साथी शिवम पटवा के साथ मिलकर उसे सरकारी कल्याणकारी योजना के तहत धनराशि और सिलाई मशीन दिलाने का झांसा दिया।

आरोपियों ने बैंक में खाता खुलवाने के नाम पर उसका आधार कार्ड और पैन कार्ड ले लिया। बाद में उन्हीं दस्तावेजों के आधार पर सिम कार्ड जारी कराकर बैंक खाता खुलवाया और पासबुक व एटीएम कार्ड अपने पास रख लिया। इसके बाद महिला के खाते का दुरुपयोग करते हुए लाखों रुपये का लेन-देन किया गया।

मामले की जांच के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 मोबाइल फोन, 2 सिम कार्ड, एक पासबुक, एक एटीएम कार्ड और तीन एटीएम स्लीप बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सुधांशु सिंह, चौकी प्रभारी डांगीपार उपनिरीक्षक मनोज कुमार, उपनिरीक्षक शुभम शर्मा, महिला उपनिरीक्षक श्रुति वर्मा, उपनिरीक्षक अनूप सरोज, कंप्यूटर ऑपरेटर हेड कांस्टेबल वीर बहादुर, हेड कांस्टेबल मिथिलेश राय तथा कांस्टेबल सुरेंद्र भास्कर शामिल रहे।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।