काशी हिंदू विश्वविद्यालय में “अंतर्राष्ट्रीय गौ महोत्सव 2026 – DhanDhenu Global Summit 2026” का आयोजन
वाराणसी, 14 मार्च 2026।
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के कृषि विज्ञान संस्थान स्थित शताब्दी कृषि सभागार में “अंतर्राष्ट्रीय गौ महोत्सव 2026 – DhanDhenu Global Summit 2026” का भव्य शुभारम्भ हुआ। यह तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम 14 से 16 मार्च 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य गौ आधारित अर्थव्यवस्था, प्राकृतिक कृषि, पंचगव्य चिकित्सा, ग्रामीण उद्यमिता और भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा देना है।
इस महोत्सव का संयोजन CA धनंजय ओझा द्वारा किया जा रहा है, जिनके नेतृत्व में देशभर के वैज्ञानिकों, किसानों, गौपालकों और सामाजिक संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित हुई है। कार्यक्रम में जितेन्द्र प्रज्ञेय (अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज), सुनील मंसिंघका (राष्ट्रीय कामधेनु आयोग), प्रो. गुरु प्रसाद सिंह (BHU), डॉ. कुलदीप कुमार पांडे (IMS BHU), पूर्व IAS कमल टावरी, CA धनंजय ओझा
तथा पी. एन. द्विवेदी सहित कई विशेषज्ञों ने गौ आधारित कृषि, देसी गौवंश संरक्षण, पंचगव्य चिकित्सा और ग्रामीण उद्यमिता जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए। महोत्सव के दूसरे दिन (15 मार्च 2026) प्राकृतिक खेती के प्रणेता पद्मश्री सुभाष पालेकर का विशेष संबोधन होगा, जिसमें वे शून्य बजट प्राकृतिक खेती (ZBNF) और गौ आधारित कृषि मॉडल पर मार्गदर्शन देंगे।











Users Today : 5
Users This Year : 23947
Total Users : 36540
Views Today : 5
Total views : 71821