वाराणसी जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शनिवार को टकटकपुर स्थित इंडियन एवं भारत पेट्रोलियम के एलपीजी गैस सिलेंडर गोदाम का औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने मौके पर मौजूद गोदाम संचालकों एवं अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गैस सिलेंडरों का वितरण नियमानुसार और सुगमता के साथ उपभोक्ताओं को सुनिश्चित कराया जाए। किसी भी प्रकार की कालाबाजारी एवं स्टॉक होल्डिंग नहीं होनी चाहिए। अन्यथा कड़ी कार्यवाही होगी।
उन्होंने बताया कि जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। उपभोक्ताओं को वितरण नियमानुसार सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गैस गोदाम पर पैनी नजर रखी जाए। ताकि उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर सुगमता के साथ मिलती रहे।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला











Users Today : 5
Users This Year : 23947
Total Users : 36540
Views Today : 5
Total views : 71821