दिनांक 11.03.2026 को थाना कपसेठी की मिशन शक्ति टीम प्रभारी उ0नि0 मेघा सोलंकी एवं उनकी टीम उ0नि0 दिव्या भदौरिया द्वारा थाना क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं को जागरूक किया जा रहा था। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम महिमापुर बाजार में एक विक्षिप्त महिला एक नाबालिग बालिका के साथ राह भटककर आ गई है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा महिला एवं बालिका को सकुशल अपने संरक्षण में लेकर थाना कपसेठी के हेल्प डेस्क पर बैठाया गया तथा उनके परिजनों के संबंध में जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया गया।
बालिका से प्राप्त जानकारी के आधार पर महिला के परिजनों को दूरभाष के माध्यम से सूचित किया गया। सूचना पर संतोष मिश्रा पुत्र कृपाशंकर मिश्रा निवासी ग्राम व पोस्ट बबुरा कला, थाना ड्रामलगंज, जनपद मिर्जापुर थाना कपसेठी पहुंचे, जिन्होंने महिला की पहचान अपनी भाभी मीरा देवी पत्नी आशुतोष मिश्रा तथा बालिका की पहचान अपनी भतीजी सौम्या मिश्रा (उम्र लगभग 11 वर्ष) के रूप में की।
आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत महिला एवं बालिका को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।










Users Today : 49
Users This Year : 23991
Total Users : 36584
Views Today : 145
Total views : 71961