चन्दौली– पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आदित्य लांग्हे के कुशल निर्देशन में आगामी 14 व 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली ‘उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025’ को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकल विहीन संपन्न कराने हेतु पुलिस लाइन स्थित बहुद्देश्यीय हॉल में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर एवं क्षेत्राधिकारी लाइन कृष्ण मुरारी शर्मा द्वारा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को विस्तृत ब्रीफिंग दी गई।

परीक्षा संबंधी मुख्य विवरण-
परीक्षा तिथि: 14 एवं 15 मार्च 2026
पालियां: दो पालियों में आयोजित ।
परीक्षा केंद्र: जनपद में कुल 11 केंद्र निर्धारित ।
परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या- 14,400
सुरक्षा एवं व्यवस्था के कड़े इंतजाम-
ब्रीफिंग के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सदर ने शासन से प्राप्त निर्देशों का कड़ाई से पालन करने हेतु निम्नलिखित बिंदुओं पर जोर दिया:
अभ्यर्थियों की सुविधा:- रेलवे स्टेशन, और प्रमुख चौराहों पर भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। परीक्षार्थियों के आवागमन और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है ।
कानून व्यवस्था:- होटल, धर्मशाला, मंदिर और पार्कों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है ताकि बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
निर्बाध सेवाएं:- परीक्षा केंद्रों पर साफ-सफाई, प्रकाश और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित किया गया है।
“चन्दौली पुलिस परीक्षा की शुचिता बनाए रखने और अभ्यर्थियों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”









Users Today : 52
Users This Year : 23994
Total Users : 36587
Views Today : 150
Total views : 71966