काशी में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा वार: ट्रक से 2200 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त, ड्राइवर हिरासत में

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी:

स्वच्छ काशी, सुंदर काशी और प्लास्टिक मुक्त काशी अभियान के तहत नगर निगम वाराणसी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2200 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया है। यह कार्रवाई लहरतारा क्षेत्र के फुलवरिया गेट नंबर-5 के पास की गई, जिससे प्लास्टिक के अवैध कारोबार में हड़कंप मच गया।

नगर निगम की टीम अपर नगर आयुक्त संगम लाल के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और एक ट्रक से भारी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद किया। इसके बाद प्लास्टिक से भरे ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद वाहन का चालान कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, दोपहर में एक ट्रक प्रतिबंधित प्लास्टिक की खेप लेकर फुलवरिया स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी पर पहुंचा था। इसी दौरान सामान उतारने और किराया भुगतान को लेकर ट्रक ड्राइवर और ट्रांसपोर्टर के बीच विवाद हो गया। विवाद की सूचना मिलने पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और ट्रक की तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक मिला।

नगर निगम अधिकारियों ने तुरंत लहरतारा पुलिस चौकी को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि प्रतिबंधित प्लास्टिक की यह खेप कहां से आई थी और इसे शहर में कहां खपाया जाना था।

नगर निगम की इस कार्रवाई के बाद शहर में प्रतिबंधित प्लास्टिक के कारोबारियों में खलबली मच गई है। अधिकारियों का कहना है कि प्लास्टिक मुक्त काशी अभियान के तहत ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।