मुजफ्फरनगर थाना बुढाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बसी गांव के पास चेकिंग के दौरान ईको कार सवार बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सतेन्द्र उर्फ पप्पू पुत्र रामपाल निवासी ग्राम बड़ौदा, थाना बुढाना के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 21 किलो अवैध गांजा, एक ईको कार और 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक आरोपी हिस्ट्रीशीटर है और कई मामलों में वांछित चल रहा था। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह कार्रवाई एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल, सीओ बुढाना गजेन्द्र पाल सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सुभाष बाबू अत्री की टीम ने की।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला









Users Today : 53
Users This Year : 23995
Total Users : 36588
Views Today : 152
Total views : 71968