मीरजापुर नगरवासियों की आधार नामांकन व आधार अद्यतन से जुड़ी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए मीरजापुर प्रधान डाकघर, फतहा परिसर में शनिवार को एक सुपर आधार सेंटर का शुभारंभ किया गया। इस केंद्र का उद्घाटन अधीक्षक डाकघर मीरजापुर अतुल कुमार ने पोस्टमास्टर ऋतुराज कुमार की अध्यक्षता में किया।
नए सुपर आधार सेंटर में नागरिकों की सुविधा के लिए तीन काउंटर संचालित किए जाएंगे। यहां आधार नामांकन व अद्यतन की सेवाएं प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक उपलब्ध रहेंगी, जिससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।
इसके अलावा इंडस्ट्रियल स्टेट उपडाकघर तथा मीरजापुर कचहरी उपडाकघर में भी आधार नामांकन एवं अद्यतन का कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है। इस अवसर पर सहायक अधीक्षक पश्चिमी वी डी पांडेय ,जन संपर्क निरीक्षक राजीव सिंह,सी आई सुनील गुप्ता जी आदि मौजूद रहे ।
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव









Users Today : 53
Users This Year : 23995
Total Users : 36588
Views Today : 152
Total views : 71968