पीएम मोदी ने तोड़ दिया सबका रेकॉर्ड, ट्रंप दूसरे नंबर पर, इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स पूरे करने वाले पहले वर्ल्ड लीडर

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

पीएम मोदी के Instagram पर 10 करोड़ से भी ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। इस रेकॉर्ड के साथ उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहित पूरी दुनिया के वर्ल्ड लीडर्स को पछाड़ दिया है।

* US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप 43.2 मिलियन (4.3 करोड़) फॉलोअर्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
* इंडोनेशिया के प्रेसिडेंट प्रबोवो सुबियांटो 15 मिलियन (1.5 करोड़) फॉलोअर्स के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
* ब्राजील के प्रेसिडेंट लूला 14.4 मिलियन (1.4 करोड़) फॉलोअर्स के साथ चौथे नंबर पर हैं।
* तुर्की के प्रेसिडेंट एर्दोगन 11.6 मिलियन (1 करोड़ 16 लाख) फॉलोअर्स के साथ पांचवे नंबर पर हैं।
* अर्जेंटीना के प्रेसिडेंट जेवियर माइली 6.4 मिलियन (60 लाख) फॉलोअर्स के साथ छठे नंबर पर हैं।

भारतीय नेताओं में दूसरे नंबर पर कौन?

* दूसरे भारतीय नेताओं के फॉलोअर्स की संख्या देखें तो उनमें भी पीएम मोदी काफी आगे हैं।
* कोई दूसरा नेता उनके आसपास भी नहीं है।
* भारत की बात करें तो दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं, जिनके लगभग 16.1 मिलियन (1.6 करोड़) फॉलोअर्स हैं।
* उनके बाद राहुल गांधी हैं, जिनके लगभग 12.6 मिलियन (1.2 करोड़) फॉलोअर्स हैं।

पीएम मोदी की लोकप्रियता का डंका पूरी दुनिया में बजता है.

◆ दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 में मेटा के प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से जुड़े थे.
◆ पिछले दस सालों में उनका अकाउंट दुनिया के लीडर्स के बीच सबसे अधिक एंगेजिंग डिजिटल स्पेस में से एक बन गया है.
◆ पीएम मोदी के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप से दोगुने हैं.
◆ असल में दुनिया के पांच बड़े ग्लोबल लीडर्स के कुल फॉलोअर्स पीएम मोदी के अकेले फॉलोअर्स की गिनती से कम ही हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्लोबल लेवल पर भी उनके समर्थन के आंकड़े मजबूत दिखाई देते हैं।

◆ दिसंबर 2025 में प्रकाशित Statista के सर्वे के अनुसार उनकी अप्रूवल रेटिंग 70% दर्ज की गई, जो उस समय ग्लोबल नेताओं में सबसे अधिक बताई गई।
◆ इसके अलावा फरवरी 2026 में अमेरिकी बिजनेस इंटेलिजेंस कंपनी Morning Consult की रिपोर्ट में भी उन्हें 67% अप्रूवल रेटिंग के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ।

ये अपडेट ऐसे समय सामने आया है, जब पीएम मोदी दो दिन के इजरायल दौरे पर हैं। इजरायली संसद ने एक दिन पहले ही पीएम मोदी को स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल से सम्मानित किया है। यह इजरायली संसद का सबसे बड़ा सम्मान है। यह अवॉर्ड भारत और इजरायल के बीच स्ट्रेटेजिक रिश्तों को मजबूत करने के लिए PM मोदी के अपनी पर्सनल लीडरशिप के जरिए असाधारण योगदान के लिए दिया गया है। इजरायली पार्लियामेंट में PM मोदी के भाषण के बाद उन्हें यह मेडल दिया गया।

यह डेटा पीएम मोदी की ग्लोबल पहुंच और दुनिया भर के युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता को दिखाता है. ग्लोबल रेटिंग्स वगैरह में भी पीएम मोदी अक्सर टॉप पर ही रहते हैं. भारत में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र और दूसरे नेताओं के फॉलोअर्स की संख्या में बहुत बड़ा अंतर है.

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।