वाराणसी जिलाधिकारी के निर्देशन में दिनांक : 27 फरवरी 2026
जिला योजना 2025-26 के अंतर्गत “काशी स्वच्छता मिशन” के तहत आज पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण को लेकर एक महत्वपूर्ण पर्यावरण जन जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना तथा स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण के निर्माण के लिए समाज की सहभागिता को बढ़ाना है।
इस अवसर पर आयोजकों द्वारा लोगों से अपील की जाएगी कि वे अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे प्रयासों के माध्यम से प्रदूषण को कम करने का संकल्प लें। गोष्ठी में वायु, जल एवं ध्वनि प्रदूषण से होने वाले दुष्प्रभावों पर विस्तृत चर्चा होगी और पर्यावरण संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने पर जोर दिया जाएगा।
कार्यक्रम के संयोजक अनिल कुमार सिंह, पर्यावरणविद एवं अध्यक्ष, सृजन सामाजिक विकास न्यास ने बताया कि वाराणसी सहित पूरे प्रदेश में प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। यदि समय रहते इसके प्रति सजग नहीं हुए तो आने वाली पीढ़ियों को इसका भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए समाज के प्रत्येक वर्ग को पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी निभानी होगी।

इस जन-जागरूकता गोष्ठी का आयोजन उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय, वाराणसी द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, सामाजिक संगठनों, शिक्षकों एवं आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। इस आयोजन में बी.एन.एस. महिला महाविद्यालय, वाराणसी का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।
साथ ही पर्यावरण निदेशालय उत्तर प्रदेश, खंड-1, गोमती नगर, लखनऊ भी इस अभियान में सहभागी है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई जाएगी तथा स्वच्छ, हरित और प्रदूषण मुक्त काशी के निर्माण का संकल्प लिया जाएगा।
संदेश :
पेड़ लगाइए – जीवन बचाइए
प्लास्टिक का प्रयोग कम कीजिए
जल और वायु को स्वच्छ रखने में सहयोग दीजिए
आइए, हम सब मिलकर प्रदूषण मुक्त समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएँ।










Users Today : 2
Users This Year : 10660
Total Users : 23253
Views Today : 2
Total views : 45663