सकलडीहा चंदौली सकलडीहा कस्बे में विगत कई वर्षों से भूतनाथ की शादी और शिव बारात का कार्यक्रम आयोजित किया जाता हैं। जिसमें क्षेत्र के अधिकांश जनप्रतिनिधि, अधिकारी, व्यापारी के साथ हजारों की संख्या में शिव भक्त शामिल होते हैं। जिनके द्वारा इस शिव बारात को पूरे क्षेत्र का भ्रमण कराया जाता है। जहां लोगों द्वारा इस बारात में शामिल लोगों का स्वागत तरह-तरह के व्यंजनों के द्वारा किया जाता है।
जिसमें मुख्य रूप से ठंढई, भांग, फल, मीठा आदि शामिल है। यह शिव बारात सकलडीहा दुर्गा माता मंदिर टिमीलपुर ग्राम सभा से प्रारंभ होते हुए नागेपुर, सिरोहुपुर, दुर्गापुर अन्य ग्राम सभाओं में भ्रमण करते हुए पुनः शिव मंदिर पर आकर स्थगित होती है। इसी के साथ बरठी कालेश्वर नाथ मंदिर पर भी शिव बारात का आयोजन किया जाता है, जिसमें हजारों की संख्या में भक्तगण उपस्थित रहते हैं।
इसके पश्चात हिंदू रीति रिवाज के साथ भूतनाथ की शादी का कार्यक्रम बहुत ही धूमधाम और हर्षोउल्लास के साथ संपन्न कराई जाती है। वहीं प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टिगत तमाम प्रकार के व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाती हैं। इस संबंध में आयोजन करता चुद्दू पांडेय वगैरा ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान भूतनाथ का शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
जिसमें 35 से भी अधिक प्रकार की झांकियां बनाई जा रही है। यह झांकी शिव सरोवर से प्रारंभ होकर विभिन्न ग्राम सभा का भ्रमण करते हुए ढोल, नगाड़े, बैंड बाजे के साथ शिव मंदिर पर उपस्थित होगी। जहां लोगों द्वारा इस शादी समारोह में उपस्थित लोगों का स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात शिव पार्वती की शादी का कार्यक्रम हिंदू रीति रिवाज के साथ संपन्न कराई जाएगी। वही शादी विवाह संपन्न होने के पश्चात रंगभरी एकादशी के दिन गवना का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाता है, जिसमें ग्रामीणों की भीड़ मुख्य रूप से शामिल होती है।










Users Today : 0
Users This Year : 18251
Total Users : 30844
Views Today :
Total views : 61322