कृतज्ञता के चरणों में संस्कारों का अभिनंदन, विद्यार्थियों ने मातृ–पितृ पूजन कर किया अपने जड़ों को नमन

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली डीडीयू नगर  जैपुरिया विद्यालय की पड़ाव शाखा में मातृ–पितृ पूजन दिवस का भव्य आयोजन विद्यालय के श्री संगम सभागार में हुआ जो कि स्नेह और संस्कार की अनुपम भावना से ओतप्रोत, अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के हृदय में माता-पिता के प्रति सम्मान, आदर और कृतज्ञता की भावना को सुदृढ़ करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के स्वागत एवं तुलसी वेदी पर दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ। दीप की ज्योति ने सभागार में ज्ञान, संस्कार और श्रद्धा का संदेश प्रसारित किया।

इसके उपरांत विद्यार्थियों द्वारा सुमधुर गणेश वंदना, गाइए गणपति जग वंदन की प्रस्तुति दी गई, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। आगे चलकर विद्यार्थियों ने अत्यंत भावपूर्ण शिव रुद्राष्टकम की प्रस्तुति देकर सभी को आध्यात्मिक अनुभूति से सराबोर कर दिया। उपस्थित अभिभावक एवं अतिथि इस अद्भुत प्रस्तुति से अभिभूत हो गए।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार बजाज ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि,“माता-पिता हमारे जीवन की वह शक्ति हैं जिनके त्याग की नींव पर हमारी हर सफलता खड़ी होती है बल्कि हमारे संस्कारों का जीवंत संदेश है। विद्यालय ज्ञान देता है, और संस्कार घर से मिलते हैं। जब घर और विद्यालय साथ चलें तभी सच्चे अर्थों में व्यक्तित्व का निर्माण होता है।”

इस अवसर पर श्रद्धेय गुरुजी अरविंद कुमार पाण्डेय जी का विशेष सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा गुरुजी के सान्निध्य में विधिवत मातृ–पितृ पूजन। विद्यार्थियों ने श्रद्धा और भावनाओं के साथ अपने माता-पिता का पूजन कर उनके चरण स्पर्श किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। यह दृश्य अत्यंत भावुक और प्रेरणादायक रहा, जिसने सभी को भारतीय संस्कृति की महान परंपराओं की याद दिला दी।
यह आयोजन संस्कारों के संवर्धन का सशक्त माध्यम सिद्ध हुआ, जिसने माता-पिता के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना को और भी प्रगाढ़ किया।

कार्यक्रम का संचालन एवं आभार ज्ञापन तान्या मिश्रा और विधि श्रीवास्तव ने किया।

उक्त अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष दीपक कुमार बजाज, प्रबंध निदेशक मनोज कुमार बजाज, कार्यकारी निदेशक श्याम सुंदर बजाज, निदेशक गौरांग बजाज, निदेशिका पूजा बजाज, बोर्ड मेंबर आशीष सक्सेना, प्राचार्य बिनोद कुमार दास, तीनों वर्गों की संयोजिकाओं सहित शिक्षकों, अभिभावकों एवं बच्चों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

रिपोर्ट - अलीम हाशमी 

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।