कोडीन युक्त कफ सिरप के अवैध नेटवर्क का पर्दाफाश. दबोचा गया 25000 का ईनामी अभियुक्त. क्राइम ब्रांच के निरीक्षक सूर्यबली पांडेय के नेतृत्व में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार. पकड़ा गया अभियुक्त देव नगर निवासी सुमित केसरवानी है.
12 फरवरी को देव नगर स्थित मैसर्स बाला जी मेडिकल स्टोर से औषधि निरीक्षक व अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों ने भारी मात्रा में कोडीन युक्त कफ सिरप व alprazolam युक्त टेबलेट किया था बरामद जो एनडीपीएस एक्ट व ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत गंभीर व दंडनीय अपराध है.
अभियुक्त सुनीत केसरवानी को अग्रिम विधिक कार्यवाही के उपरांत भेजा जा रहा है न्यायालय. क्राइम ब्रांच के निरीक्षक सूर्यबली पांडेय के नेतृत्व में उप निरीक्षक अनुराग मिश्रा, रोहित यादव, कांस्टेबल रूपक खोकर, नितिन व अरुण अत्री ने इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया.











Users Today : 48
Users This Year : 10706
Total Users : 23299
Views Today : 81
Total views : 45742