पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के वरुणा जोन के अंतर्गत पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के नेतृत्व में एक प्रभावी अभियान चलाया गया। प्रभारी निरीक्षक थाना लालपुर पांडेयपुर,सभी चौकी प्रभारियों एवं पुलिस बल के साथ पांडेयपुर चौराहे से शुरू होकर हुकुलगंज, बाघवानाला तथा परमहंस कॉलोनी होकर पंचक्रोशी रोड तक पैदल गस्त की गई। इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन, अतिक्रमण तथा अवैध पार्किंग/चलन पर विशेष नजर रखी गई। गस्त के क्रम में निम्नलिखित गंभीर उल्लंघनों पर तत्काल कार्रवाई की गई:
– तीन सवारी (तीन पहिया वाहन) बिना नंबर प्लेट के संचालन
– रांग साइड (गलत साइड) में वाहन चलाना
– अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन
इन उल्लंघनों के आधार पर कुल 5 वाहनों को जब्त (सीज) कर लिया गया। पुलिस ने विधिक प्रक्रिया के तहत चालान काटे तथा आगे की कार्रवाई के लिए वाहनों को सुरक्षित स्थान पर रखवाया। यह अभियान शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने, सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अतिक्रमण मुक्त मार्ग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ऐसे उल्लंघनों पर लगातार सख्ती बरती जाएगी तथा आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें ताकि सड़कें सुरक्षित एवं सुगम रहें।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला









Users Today : 9
Users This Year : 24089
Total Users : 36682
Views Today : 10
Total views : 72093