बागपत,
बड़ौत के सुभाष नगर में दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर स्थित पांचाल म्यूजिक सेन्टर एवं संगीत महाविद्यालय के संचालक व सुप्रसिद्ध संगीतकार और संगीतज्ञ पंड़ित रामशरण पांचाल संगीत शिक्षा के क्षेत्र में बागपत को गौरवान्वित कर रहे है।
वह सुर, लय और ताल की गहरी समझ रखते है। वह ऐसे असाधारण संगीतकार और बहु-वाद्ययंत्र वादक है जो अनेक प्रकार के वाद्ययंत्रों को बजाने में निपुण हैं। उनके म्यूजिक सेन्टर एवं संगीत महाविद्यालय में प्रयाग संगीत समिति इलाहाबाद व भातखंडे संगीत विद्यापीठ लखनऊ के कोर्स संचालित है जिसमें लगभग 132 विद्यार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है।
पंड़ित रामशरण पांचाल देश के सुप्रसिद्ध संगीतकार और संगीतज्ञ स्वर्गीय मास्टर दयाचन्द के सुपुत्र है। संगीतकार और संगीतज्ञ स्वर्गीय मास्टर दयाचन्द की एक संगीत की कम्पनी थी जिसके द्वारा उन्होने देशभर में बड़े-बड़े मंचो पर अपनी कला का प्रदर्शन कर संगीत विद्या का लोहा मनवाया और बागपत को संगीत के क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलवायी।
पंड़ित रामशरण पांचाल को संगीत की यह शिक्षा अपने पिता से विरासत में मिली हैै। उनके यहां सभी प्रकार के वाद्ययंत्रो का विक्रय किया जाता है व सभी प्रकार के हारमोनियम, तबला, सितार, गिटार आदि वाद्ययंत्रों की रिपेयर वह स्वयं ही करते है।
उनका एक बेटा अमित पांचाल छत्तीसगढ़ के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में म्यूजिक टीचर व दूसरा बेटा नितिन पांचाल पटना के बिहटा आवासीय विद्यालय में म्यूजिक टीचर है। सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने वाले पंड़ित रामशरण पांचाल के बारे में संगीत प्रेमी दीपक राठी ने बताया कि संगीतकार ईश्वर का वह अनमोल उपहार है जो अपनी कला से नीरस जीवन में भी रंग भर देता है।
हमें इन महान कलाकारों का सम्मान करना चाहिए। पंड़ित रामशरण पांचाल ने संगीत शिक्षा को लोगों तक पहुॅंचाने में सहयोग प्रदान करने के लिए ड्राईग व पेन्टिंग में पीएचडी की डिग्री प्राप्त करने वाले हरियाणा सरकार में फाईन आर्ट के लेक्चरर व संगीतप्रेमी डाक्टर सुधीर कुमार शर्मा, दीपक राठी व सभी सहयोगियों की प्रशंसा व सराहना की।
रिपोर्ट – विवेक जैन











Users Today : 156
Users This Year : 10814
Total Users : 23407
Views Today : 276
Total views : 45937