महिला स्वयं सहायता समूहों के महिलाओं को को एलपीजी सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया

Share

चहनियाँ/चंदौली      इंडियन आयल कार्पोरेशन लिमिटेड आइवोसीएलज्ञके तत्वावधान में मंगलवार को चहनिया विकास ब्लाक मुख्यालय के क्षेत्र पंचायत परिसर में महिला स्वयं सहायता समूहों एसएचजी द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम लगभग 600 से अधिक स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ अन्य महिलाओं व पुरुषों ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुखअरुण कुमार जायसवाल ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान मैनेजर अनुप चंद्र गुप्ता ,व उप महाप्रबंधक अब्दुल लतीफ ने एलपीजी गैस सेवां व सुरक्षा व्यवस्था बचतपूर्ण के बारे में लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि केवल बीआईएस प्रमाणित एलपीजी होज़ और स्टोव का ही उपयोग करना चाहिए।यदि होज़ पाइप 5 वर्ष से अधिक पुराना है या उसमें कोई क्षति है तो तुरंत उसे बदलें।

हाई थर्मल एफिशिएंसी स्टोव का सभी इंडेन वितरकों के पास उपलब्ध है। इसके उपयोग से एक परिवार प्रति वर्ष लगभग 1 एलपीजी सिलेंडर तक की बचत कर सकता है। सिलेंडर और चूल्हे का सही ढंग से उपयोग, लीक की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानिया और खाना पकाने के दौरान सुरक्षित तरीकों पर विस्तृत जानकारी दी गई। यदि एलपीजी गैस से लीक संबंधी समस्या आने के दौरान घबराए नहीं तुरंत 1906 पर काल करे।

वहीं एलपीजी गैस बचत करने के लिए प्रेशर कुकर का उपयोग, बर्तन को ढककर पकाना, समय-समय पर बर्नर की सफाई करना चाहिए।एलपीजी सिलेंडर रिफ़िल के लिए ग्राहकों को केवल आनलाइन बुकिंग करनी चाहिए। रिफ़िल सिलेंडर प्राप्त करते समय ग्राहकों को डिलीवरी मैन से वज़न और लीक की जांच अवश्य करानी चाहिए ताकि गैस पर भोजन बनाते समय किसी प्रकार की परेशानियां न होने चाहिए।

वहीं मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख ने अरुण कुमार जायसवाल ने कहा कि यह कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और उनकी सुरक्षा करना भी है। पहले गांवों में खाना पकाने के लिए मिट्टी के चूल्हे का उपयोग होता था, जिससे धुएं के कारण महिलाओं को सांस और आंखों से जुड़ी गंभीर बिमारियों का सामना करना पड़ता था।इस समस्या को देखते हुए भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजाना शुरू की जिसके तहत पात्र महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन और सिलेंडर उपलब्ध कराया। जिससे उनके स्वास्थ्य कि रक्षा करना है ताकि उन्हें धुएं भरे रसोई घरों में अपने स्वास्थ्य से समझौता न करना पड़े।

आप सभी लोगों को कार्यक्रम के माध्यम से गैस पर भोजन बनाते समय होने वाली समस्याओं से अवगत कराकर सुरक्षित रहने के लिए अपने-अपने गांव और समुदाय की अन्य महिलाओं तक जानकारी पहुंचाएं महिलाओं की सक्रिय भागीदारी इस अभियान की सबसे बड़ी शक्ति है। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी राजेश नायक, एडीओ पंचायत अधिकारी राजेश सिंह, ज्वाइंट विडियो ओमप्रकाश, सहायक प्रबंधक प्राचिता,क्षेत्र पंचायत सदस्य रविकांत चौहान,डा, संकठा राजभर, अजीत सिंह, जयंत सिंह, सहित आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई