चुनार यंग बार एसोसिएशन का सपथ समारोह हुआ सम्पन्न।

Picture of ancharroshniroshni@gmail.com

ancharroshniroshni@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर। चुनार यंग बार एसोसिएशन का आज कचहरी परिसर में भब्य कार्यक्रम का आयोजन करके शपथ ग्रहण कराया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला जज श्री अरविन्द कुमार मिश्रा थे और विशिष्ट अतिथि ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह सीविल जज चुनार की उपस्थिति में एसोसिएशन के कार्यकारणीय सदस्यों को शपथ दिलाई गई।

सबसे पहले अध्यक्ष शिव शंकर सिंह को जिला जज ने शपथ दिलाई और जीतने की बधाई दी ।इसी तरह बारी सारी से सभी पदाधिकारियों को गोपनीयता की सपथ दिलाई गई।

सबसे पहले नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिवशंकर सिंह एडवोकेट ने मुख्य अतिथि को माला पहनाकर स्वागत किया। तथा उपहार भेंट किया। मंच को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हमारा बड़ा सौभाग्य है कि हमारे बीच मुख्य अतिथि के रूप जिला जज पधारे हैं मैं उनका तहेदिल से स्वागत और सम्मान करता हूं। अपने सम्बोधन में कहा कि हमें पुरा वार एसोसिएशन का सपोर्ट मिला मैं उनका भी आभार प्रकट करता हूं।

आयोजन में कयी अधिवक्ताओं ने सम्बोधित किया। जिसमें गजेन्द्र नारायण सिंह ने मुख्य अतिथि से नवनिर्मित भवन का जल्द से जल्द उद्घाटन करने का निवेदन किया।

अन्त में मुख्य अतिथि अरबिन्द कुमार मिश्रा ने अपने सम्बोधन में मीरजापुर जिले के सभी तहसीलों के कार्य करने की शैली को सराहा और अच्छे ढंग से मुकदमों के निस्तारण करने की प़क़ियां में तेजी लाने को कहा।और कहा कि हमें जज बनाया गया है कार्य करने के लिए।और कार्य करने के लिए सरकार पैसा देती है क्यों न इसको और अच्छे ढंग से किया जाय जिससे पिडित परिवार हमें आशीर्वाद दे ।

हम चाहते हैं कि लोग हमसे मिले और अपनी समस्या को बताएं जिससे हल किया जा सके।अभी तक सवा साल हो गया मीरजापुर में कार्य करते लेकिन नौ परसेंट लोग ही मिलने के लिए आते हैं। मेरी हार्दिक इच्छा है कि मीरजापुर जिले को सर्वश्रेष्ठ जिला बनाया जाय ।

मैं वादा करता हूं कि डेढ़ महीने के अन्दर हमें बुलाने का न्योता भेजे और उच्च न्यायालय से बात करके जल्दी उद्घाटन कराकर आप लोगों को समर्पित कर सकूं।

मंच का सकुशल संचालन पूर्व अध्यक्ष अनील कुमार सिंह ने किया।

इस अवसर पर चुनार सीजीएम राहुल सिंह , डीजीसी आलोक कुमार राय , तहसीलदार इवेन्द्र कुमार , नायब तहसीलदार संजय सिंह ,वरिष्ठ अधिवक्ता गोविन्द प्रसाद त्रिपाठी , भूपेंद्र दुबे , शशिकांत मिश्रा , विजय कुमार मिश्रा , सिद्ध नाथ पाण्डेय सुनील कुमार तिवारी , विवेक कुमार यादव, पूर्व अध्यक्ष मुन्नू लाल गुपता ,शीतला प्रसाद यादव , सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति वहां उपस्थित रहे |

कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह और अभिषेक सिंह ने किया |

 

 

रिपोर्ट आनंद यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जहांगीरगंज में संतोष पांडेय पर संरक्षण का आरोप, प्रशासनिक उदासीनता से जूझ रहे ग्रामीण शिकायतकर्ताओं से दुर्व्यवहार और जांच में लीपापोती खंड शिक्षा अधिकारी संतोष पांडेय के खिलाफ बढ़ा आक्रोश।