चन्दौली डीडीयू नगर
भारतीय रेलवे के ए प्लस ग्रेड स्टेशन पी डीडीयू जंक्शन पर कड़ी सुरक्षा के बावजूद बिहार में शराब तस्करी लगातार जारी है। अब सुरक्षा एजेंसियां पी डीडीयू और दानापुर रेल मंडल के दिलदारनगर स्टेशन पर ट्रेनों को विशेष ठहराव देकर शराब बरामद कर रही हैं।
पी डीडीयू जंक्शन पर ट्रेनों का ठहराव 10 से 20 मिनट तक होता है। यहां से बिहार जाने वाली ट्रेनों की संख्या अधिक है, जो गया और पटना रूट से गुजरती हैं। बिहार में एक दशक से शराबबंदी लागू है, जिसके कारण वहां शराब की तस्करी बढ़ गई है।
तस्कर लगातार तस्करी के तरीके बदल रहे हैं। पहले वे पिट्ठू बैग में शराब ले जाते थे, फिर मालगाड़ियों का इस्तेमाल करने लगे। आरपीएफ और अलीनगर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर पहले इस पर लगाम कसी थी।
हाल ही में दिलदारनगर में दो बार शराब पकड़ी गई है। 23 दिसंबर को ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत आरपीएफ और जीआरपी दिलदारनगर ने ट्रेन संख्या 22971 डाउन से कुल 41.64 लीटर शराब बरामद की थी। इस ट्रेन का दिलदारनगर स्टेशन पर ठहराव नहीं था, इसलिए सुरक्षा नियंत्रण कक्ष दानापुर से विशेष ठहराव लिया गया था।
इसी ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत, आरपीएफ और जीआरपी दिलदारनगर ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान ट्रेन संख्या 22362 डाउन अमृत भारत एक्सप्रेस से 51.750 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की।
इस संबंध में आरपीएफ के वरीय सुरक्षा आयुक्त जेथिन बी राज ने बताया कि शराब तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।










Users Today : 48
Users This Year : 23990
Total Users : 36583
Views Today : 139
Total views : 71955