चंदौली: अलीनगर
पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ट्रक से 79.500 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई में एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 07 लाख रुपये बताई जा रही है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर (IPS) और क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वाराणसी से बिहार की ओर एक ट्रक में गांजा ले जाया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर पचफेड़वा रिंग रोड पुल के पास चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान ट्रक संख्या UP65ET0688 को रोका गया। तलाशी लेने पर ट्रक के डाले और केबिन के बीच बने रैक से 37 बंडल गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दीपचन्द्र (50 वर्ष) निवासी बहेवा, थाना बिधूना, जनपद औरैया के रूप में हुई है। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह अपने वाहन स्वामी के कहने पर गांजा उड़ीसा से बिहार ले जा रहा था।
इस संबंध में थाना अलीनगर पर मु.अ.सं. 0015/2026, धारा 8/20/60 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव, उपनिरीक्षक पंकज सिंह, कांस्टेबल नील कमल यादव, कांस्टेबल प्रवेश कुमार सिंह और कांस्टेबल राजेन्द्र यादव शामिल थे।









Users Today : 135
Users This Year : 24077
Total Users : 36670
Views Today : 260
Total views : 72076